पढ़िए मजेदार जोक्स

अर्ज किया है...!!!

वो तो जोर नहीं चलता लड़कियों का गालिब

वाह-वाह...

.

वो तो जोर नहीं चलता लड़कियों का गालिब

वाह-वाह...

.

नहीं तो....?

.

दूध वाले से भी पूछतीं इसमें और कलर है क्या भैया...!!

 


 

पुलिस - मैडम दरवाजा खोलो,

आपके पति ट्रक के नीचे आकर पापड़ बन गए हैं..!

.

.

पत्नी - दरवाजा खोलने की क्या जरूरत है....?

नीचे से सरका दो...!!!


 

लड़की - यार, बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस ही नहीं आई

फिर मैंने BMW खरीदी...!

.

ब्वॉयफ्रेंड - wow, तुमने BMW खरीद ली...

लेकिन इतने पैसे आए कहां से...?

.

लड़की - अरे मैं BMW यानी बिसलरी मिनरल वॉटर की बात कर रही हूं...

बहुत तेज प्यास जो लगी थी ना...!

 

मुन्ना - सर्किट, बोले तो... ये Ford क्या है

 

सर्किट - भाई गाड़ी है...गाड़ी..!

.

मुन्ना - तो फिर, ये Oxford क्या है...?

.

सर्किट - सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी...

Oxford बोले तो बैलगाड़ी....!!!

 

 

 

 

 

बेटा - पापा, मेरी एक छोटी सी समस्या है...!

.

पापा - बोलो बेटा...?

.

बेटा - पापा मैंने सुना है कि प्रहलाद इसलिए पूजा गया

क्योंकि उसने त्रेता युग में अपने पापा की बात नहीं मानी थी...!!!

.

और श्रीराम इसलिए पूजे जाते हैं, क्योंकि उन्होंने सतयुग में अपने

पापा की आज्ञा का पालन किया था। कृपया मुझे बताएं मैं आपकी

आज्ञा का पालन करूं या नहीं!!!!

.

पापा - प्यारे पुत्र, यह कलयुग है, हम दोनों के लिए अच्छा यही होगा

कि हम दोनों तेरी मां की आज्ञा का पालन करें...!!!

 

 

संता ने पत्नी को टोका - तुम कितनी फिजूलखर्ची करती हो...!

.

पत्नी पलट कर बोली - और जो आप करते हो वो...?

.

संता - कौन सी फिजूलखर्ची...?

.

पत्नी - कब से अपनी एलआईसी की किश्तें भर रहे हो,

आज तक काम आई...?

 

 


डॉक्टर - घबरा मत पांडे, ये तेरा पहला ऑपरेशन है

तो क्या हुआ... बहुत छोटा सा तो ऑपरेशन है...!

.

मरीज - लेकिन मेरा नाम तो पांडे नहीं है...!

.

डॉक्टर - मुझे पता है...पांडे मेरा नाम है...!

 

 


पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...

.

पत्नी- अब मैं 10 तक काउंट करुंगी....

अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी

 

पत्नी - एक...

.

पति - खामोश...

.

पत्नी - दो...

.

पति फिर भी चुप...

.

पत्नी - बोलो ना प्लीज...

.

पत्नी का रोना शुरू...

.

पति - गिनती गिन....गिनती

.

पत्नी - शुक्र है...! आप बोले तो,

नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..

 

 

 

चिंटू जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर पिता से हस्ताक्षर करवाने गया,

तो चिंटू के पिता ने उस पर अंगूठा लगा दिया...

.

तो चिंटू ने पूछा - पापा आप तो इंजीनियर हो,

फिर अंगूठा क्यो लगाया...?

.

बाप बोला - बेटा जैसे तेरे नंबर आए हैं ना,

उससे तेरी टीचर को पता नहीं लगना चाहिए

कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है...!

  

कोई टिप्पणी नहीं

If you have any doubt, please comment